देश की खबरें | जम्मू- कश्मीर के पुंछ में डीएससी के संतरी ने खुद को मारी गोली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना के डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के एक संतरी ने जम्मू- कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
जम्मू, 18 जुलाई भारतीय सेना के डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के एक संतरी ने जम्मू- कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | रायपुर: COVID-19 की रोकथाम संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना.
सेना की जम्मू- कश्मीर लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट से सेवानिवृत्त होने के बाद मोहम्मद बशीर (48) ने डीएससी में नौकरी कर ली थी।
पुलिस ने बताया कि वह जिले के मेंढर क्षेत्र में तैनात था।
एक अधिकारी ने कहा कि बशीर ने सुबह अपने शिविर के भीतर खुद को गोली मार ली।
उन्होंने कहा कि बशीर ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इससे संबंधित अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)