देश की खबरें | नशे में धुत व्यक्ति ने खुद को कसाब का भाई बताकर पुलिस नियंत्रण कक्ष को बम से उड़ाने की धमकी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में नशे में धुत 28 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड को पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा मुंबई सेंट्रल में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, दो अप्रैल मुंबई में नशे में धुत 28 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड को पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा मुंबई सेंट्रल में बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने खुद को अजमल कसाब का भाई बताया था।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पीयूष शुक्ला मंगलवार तड़के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। पुलिसकर्मियों ने अंतिम उपनगरीय ट्रेन के निकलने के बाद उसे स्टेशन से जाने को कहा जो नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे नाराज होकर उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष में शिकायत करने का फैसला किया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि शुक्ला ने मंगलवार तड़के नशे की हालत में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल किया और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

अधिकारी ने कहा कि उसने खुद को 26/11 मुंबई हमलों के दौरान जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकी मोहम्मद अजमल कसाब का भाई बताया और पुलिस नियंत्रण कक्ष तथा मुंबई सेंट्रल में बम विस्फोट करने की धमकी दी।

पुलिस ने उसके मोबाइल फोन के माध्यम से उसका पता लगाया और मंगलवार शाम ठाणे से उसे गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि मुलुंड थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे नोटिस दिया जाएगा।

मुंबई में 26/11 हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए अजमल कसाब को नवंबर 2012 में फांसी दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड