देश की खबरें | 97 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ, कच्चा माल जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को कहा कि 250 किलोग्राम से अधिक केटामाइन और एफेड्रिन जैसे मादक पदार्थ और कच्चा माल जब्त करने के साथ ही कई राज्यों में फैले मादक पदार्थ तंत्र का भंडाफोड़ किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कुल मिलाकर कीमत करीब 97 करोड़ रुपये की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 17 अगस्त राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को कहा कि 250 किलोग्राम से अधिक केटामाइन और एफेड्रिन जैसे मादक पदार्थ और कच्चा माल जब्त करने के साथ ही कई राज्यों में फैले मादक पदार्थ तंत्र का भंडाफोड़ किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कुल मिलाकर कीमत करीब 97 करोड़ रुपये की है।

डीआरआई ने सरगना सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जो हैदराबाद में मादक पदार्थ का अवैध तौर पर उत्पादन कर रहे थे। साथ ही दो अन्य को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया और इनके पास से 45 लाख रुपये कीमत के भारतीय रुपया, अमेरिकी डालर और यूरो मुद्रा बरामद की गई।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at Nandolia Organic Chemicals in Palghar: पालघर स्थित नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल.

डीआरआई की हैदराबाद जोनल इकाई की एक विज्ञप्ति ने यहां कहा कि हैदराबाद और मुंबई में कई स्थानों पर 15 अगस्त से तीन दिनों तक संचालित किये गए मादक पदार्थ विरोधी एक समन्वित अभियान के तहत डीआरआई अधिकारियों ने 210 किलोग्राम मेफेड्रोन, 10 किलोग्राम केटामाइन और 31 किलोग्राम एफेड्रिन जब्त की जिसकी कीमत 47 करोड़ रुपये है। वहीं 250 किलोग्राम मेफेड्रोन के निर्माण के लिए कच्चा माल जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।

उसने कहा कि इस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित मेफेड्रोन हैदराबाद के बाहरी इलाके में अवैध रूप से निर्मित किया जा रहा है, डीआरआई ने एक कारखाने का भंडाफोड़ किया और 142.6 किलोग्राम मेफेड्रोन और 31 किलोग्राम इफेड्रिन जब्त की जो मादक पदार्थ निरोधक एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक नियंत्रित पदार्थ है।

यह भी पढ़े | Nithyananda: भगोड़ा नित्यानंद गणेश चतुर्थि पर रिजर्व बैंक की करने जा रहा है स्थापना.

एजेंसी ने कहा कि इस अभियान के दौरान कारखाना परिसर से लगभग 250 किलोग्राम के मेफेड्रोन के निर्माण के लिए कच्चा माल भी जब्त किया गया।

डीआरआई ने कहा कि मादक पदार्थ देश के विभिन्न शहरों में आपूर्ति के लिए था। हैदराबाद से भेजी गई ऐसी एक खेप को मुंबई में पकड़ा गया।

उसने कहा कि मेफेड्रोन की खेप को बहुत चतुराई से एक निजी यात्री बस में लादा गया था जिसके साथ कोई भी व्यक्ति नहीं था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खेप पकड़ी भी जाए तो कोई भी व्यक्ति इससे जुड़ा नहीं पाया जाए।

उसने कहा, ‘‘हालांकि, इसके बाद मारे गए छापों से मुंबई में खेप के प्राप्तकर्ता की पहचान की गई और डीआरआई ने एक आवासीय परिसर में एक मादक पदार्थ निर्माण प्रयोगशाला सहित उनके परिसरों पर छापेमारी की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\