देश की खबरें | राजौरी में 150 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में मादक पदार्थ की तस्करी के एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों के पास से 22 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक है।

राजौरी/जम्मू, एक जून जम्मू में मादक पदार्थ की तस्करी के एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों के पास से 22 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के पंजाब के दो सदस्यों को बुधवार को आईटीआई सुंदरबनी के समीप गिरफ्तार किया गया।

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृतपाल सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार देर शाम को दो संदिग्धों के एक वाहन से राजौरी से जम्मू की ओर जाने के बारे में सटीक खुफिया सूचना मिली।’’

सिंह ने कहा, ‘‘खुफिया सूचना के आधार पर जिले में पुलिस दलों को चौकन्ना किया गया और उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी मजबूत की गयी।’’

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की कार को जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईटीआई सुंदरबनी के समीप पुलिस जांच चौकी पर रोका गया। दोनों आरोपियों तथा उनकी कार की तलाशी लेने पर पुलिस दल को 22 किलोग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ मिला।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह और शमशेर सिंह के रूप में की गयी है और दोनों पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

एसएसपी ने कहा, ‘‘मामले में जांच के दौरान और गिरफ्तारियां हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\