देश की खबरें | असम में मादक पदार्थ बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि नलबाड़ी और कोकराझार जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर 760 किलोग्राम से अधिक गांजा सहित प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

गुवाहाटी, सात जुलाई असम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि नलबाड़ी और कोकराझार जिलों में अलग-अलग अभियानों में तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर 760 किलोग्राम से अधिक गांजा सहित प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नलबाड़ी पुलिस ने बृहस्पतिवार को कैथलकुची इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस ने ट्वीट किया, "पिछले 24 घंटों के दौरान बेलसोर और चमाता के पुलिस प्रमुखों ने टीम के साथ कैथलकुची इलाके से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और 170 निट्रजेपम / ट्रामाडोल टैबलेट / कैप्सूल बरामद किए।"

कोकराझार पुलिस के एक अन्य अभियान में एक वाहन के गुप्त कक्ष से गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

कोकराझार पुलिस ने बाद में ट्वीट किया: ''गांजे के एक और गुप्त कक्ष का भंडाफोड़! एक वाहन को रोकाकर उसमें से 768 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे वाहन की ट्रॉली में एक गुप्त कक्ष में छिपाकर रखा गया था।''

पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

\