देश की खबरें | केरल के अलग-अलग हिस्सों से मादक पदार्थ व शराब जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस ने रविवार सुबह राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी मात्रा में गांजा और शराब जब्त की। सरकार ने हाल में ‘नो टू ड्रग्स’ अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

पलक्कड़/कोट्टयम/त्रिशूर, नौ अक्टूबर केरल पुलिस ने रविवार सुबह राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी मात्रा में गांजा और शराब जब्त की। सरकार ने हाल में ‘नो टू ड्रग्स’ अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

कोट्टयम जिले के थालायोलपरम्बु थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने सुबह के समय बड़ी मात्रा में दो लोगों के पास से गांजा बरामद किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों को अभी अदालत में पेश किया जाना है। अधिकारी ने यह जानकारी साझा नहीं की कि जब्त किए गए गांजे की मात्रा कितनी है और यह कहां से लाया गया था।

वहीं, एक अन्य घटना में त्रिशूर जिले की पुलिस ने चालकुडी से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लोग माहे से राज्य में 185 बोतल शराब की तस्करी की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके बाद इन लोगों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि यह राज्यव्यापी मादक पदार्थ रोधी अभियान का हिस्सा है।

इन दोनों के अलावा, एक निजी बस चालक और क्लीनर को पलक्कड़ जिले के वालयार टोल प्लाजा से सुबह आबकारी विभाग ने हशीश तेल और गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि दोनों के पास से 2.4 मिलीलीटर हशीश तेल और 20 ग्राम गांजा बरामद किया गया है और चूंकि मात्रा कम है, इसलिए अपराध ज़मानती है।

उन्होंने कहा कि दोनों ने दावा किया है कि नशीले पदार्थ उनके अपने निजी इस्तेमाल के लिए थे।

पुलिस ने रविवार को बताया कि कासरगोड पुलिस ने शनिवार रात मंजेश्वरम के होसनगडी इलाके से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से 21 ग्राम एमडीएमए तथा 10,850 रुपये बरामद किए।

कासरगोड जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव सक्सेना ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति मंजेश्वर इलाके का ही रहने वाला है जबकि महिला का संबंध महाराष्ट्र के ठाणे शहर से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\