देश की खबरें | कोलकाता के समीप साल्ट लेक इलाके में मादक पदार्थ एवं नकदी जब्त, एक दंपत्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के समीप साल्ट लेक इलाके में एक अपार्टमेंट से साढ़े तीन किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलकाता, 16मार्च कोलकाता के समीप साल्ट लेक इलाके में एक अपार्टमेंट से साढ़े तीन किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बुधवार शाम को सुकांतनगर में इस अपार्टमेंट पर छापा मारा जो रातभर चला।

उन्होंने बताया कि छापे में अपार्टमेंट से साढ़े पांच लाख रुपये नकद और साढ़े तीन किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया जबकि निकटवर्ती फ्लैट से कुछ बकरियां भी जब्त की गयीं।

पुलिस ने बताया कि इलाके में इन दोनों की पहचान इलाके में बकरियों का धंधा करने वाले व्यापारियों के रूप में है।

उसने बताया कि एसटीएफ ने कई कंटेनर रसायन जब्त किया है जिसके बारे में समझा जाता है कि उसका उपयोग मादक पदार्थ बनाने के लिए किया जाना था।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि इसमें कुछ और लोग शामिल हैं। हमने बकरियां भी जब्त कर ली हैं जो किराये पर लिये गये एक अन्य फ्लैट में रखी गयी थीं।’’

उन्होंने बताया कि विधाननगर दक्षिण थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी