देश की खबरें | मध्यप्रदेश में नशामुक्त गांव को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा: चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ऐलान किया कि प्रदेश में नशामुक्त गांव को दो लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

भोपाल, 27 जून मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ऐलान किया कि प्रदेश में नशामुक्त गांव को दो लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

चौहान ने यहां मुख्यमंत्री निवास परिसर में निर्विरोध निर्वाचन द्वारा समरस पंचायतों का गठन करने वाले प्रतिनिधियों के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रदेश में वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 630 सरपंच, 157 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि इन पंचायतों को समरस पंचायत कहा गया है। चौहान ने कहा, ‘‘समरस पंचायतों में नशामुक्ति का अभियान चलाया जाए। नशामुक्त गांव को विशेष रूप से दो लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।’’

चौहान ने कहा कि किसी भी पंचायत में सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध रूप से होने पर पांच लाख रुपये, सरपंच पद के लिए वर्तमान और पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध होने पर सात लाख रुपये तथा सभी पंच और सरपंच निर्विरोध निर्वाचित होने पर सात लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन होने पर पंचायत को 12 लाख रुपये और पंचायत में सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध होने पर पंचायत को 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ग्राम को नशा मुक्त बनाने के लिए आपसी बातचीत और विभिन्न प्रेरणास्पद गतिविधियों से वातावरण निर्मित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समरस पंचायतों सहित सभी पंचायतों में बेटियों का मान, सम्मान और इज्जत बढ़े और बेटा-बेटी को बराबर माना जाए।

चौहान ने कहा कि मां, बहन, बेटी की तरफ गलत नजर से देखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि समरस पंचायतों को अपने काम से पूरे देश में उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारी पंचायत में कोई बच्चा कुपोषित नहीं रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट