देश की खबरें | दिल्ली में बुधवार से शुरू होगा “ड्राइव थ्रू” टीकाकरण केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अपने वाहन में बैठे-बैठे ही टीके की खुराक प्राप्त करने की सुविधा देने वाला पहला केंद्र द्वारका स्थित आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 26 मई से शुरू होगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Corona

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली में अपने वाहन में बैठे-बैठे ही टीके की खुराक प्राप्त करने की सुविधा देने वाला पहला केंद्र द्वारका स्थित आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 26 मई से शुरू होगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस “ड्राइव थ्रू” टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि आकाश हेल्थकेयर ने केंद्र में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 30 हजार खुराक खरीदी है।

टीका सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दिल्ली सरकार और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिलाधिकारी द्वारा की गई पहल है।

जिलाधिकारी नवीन अग्रवाल ने कहा, “हम धीरे-धीरे शुरुआत करेंगे जिससे सड़क पर भीड़भाड़ न हो और पहले कुछ दिनों में 40 से 50 खुराक देंगे।”

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दी जाने वाली खुराक को धीरे-धीरे बढ़ाकर 300 किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\