देश की खबरें | हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में ‘‘मिलावटी’’ ताड़ी पीने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 11 जुलाई हैदराबाद में ‘‘मिलावटी’’ ताड़ी पीने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर ताड़ी पीने से बीमार पड़े एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़ गयी है जबकि 48 अन्य लोगों का उपचार अभी जारी है।

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजनरसिम्हा ने बृहस्पतिवार को सरकारी निम्स अस्पताल का दौरा किया और पीड़ित लोगों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि सरकार घटना की गहन जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मद्य निषेध एवं आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिन दुकानों से लोगों ने ताड़ी खरीदी थी, वहां से नमूने एकत्र किए गए और उन्हें रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि यह पता चला है कि ताड़ी की दुकान के मालिक कथित तौर पर अल्प्राजोलम नामक एक मादक पदार्थ मिलाकर ताड़ी बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने छह जुलाई और आठ जुलाई को कुकटपल्ली, बालानगर और शहर के अन्य इलाकों में विभिन्न दुकानों में ताड़ी पी थी और उन्हें तबीयत खराब होने के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड