देश की खबरें | नागपुर के चार मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ‘वस्त्र संहिता’ लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर के चार मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को ‘वस्त्र संहिता’ (ड्रेस कोड) लागू कर दी गई। राज्य में मंदिरों के एक संघ ने यह जानकारी दी।

नागपुर, 26 मई महाराष्ट्र के नागपुर शहर के चार मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को ‘वस्त्र संहिता’ (ड्रेस कोड) लागू कर दी गई। राज्य में मंदिरों के एक संघ ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल पर ‘ड्रेस कोड’ लागू करने का मुद्दा इस महीने की शुरुआत में सुर्खियों में आया था, जब प्रसिद्ध तुलिजा भवन मंदिर ने श्रद्धालुओं की वेशभूषा निर्धारित करने की कोशिश की थी। हालांकि, विरोध के बाद मंदिर ने यह योजना वापस ले ली थी।

महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के संयोजक सुनील घनवंत ने यहां संवाददाताओं को बताया कि महासंघ ने राज्य के कुछ मंदिरों के लिए एक ‘वस्त्र संहिता’ पेश की है।

उन्होंने बताया कि यह ‘वस्त्र संहिता’ धंतोली के गोपालकृष्ण मंदिर, बेलोरी (साओनेर) के संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर, कनोलीबारा के बृहस्पति मंदिर और हिलटॉप इलाके के दुर्गामाता मंदिर में शुक्रवार से लागू कर दी गई।

घनवंत के मुताबिक, फरवरी में जलगांव में महाराष्ट्र मंदिर ट्रस्ट परिषद की बैठक के बाद ‘वस्त्र संहिता’ लागू करने का फैसला किया गया था और इसके तहत श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में ‘आपत्तिजनक’ कपड़े पहनने पर रोक लगा दी गई है।

उन्होंने दावा किया, “इस फैसले का मकसद मंदिरों की पवित्रता की रक्षा करना है। कई मंदिरों में इस तरह की संहिता पहले ही लागू की गई है।”

घनवंत ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य सरकार के नियंत्रण वाले मंदिरों में भी ‘वस्त्र संहिता’ लागू करने का अनुरोध करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड