देश की खबरें | द्रविड़ ने क्रिकेट से ध्यान हटाने के महत्व के बारे में बताया: पुजारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि क्रिकेट से ध्यान हटा कर निजी जिंदगी के लिए समय महत्व के बारे में बताने के लिए वह पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड के हमेशा आभारी रहेंगे।

नयी दिल्ली, 27 जून भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि क्रिकेट से ध्यान हटा कर निजी जिंदगी के लिए समय महत्व के बारे में बताने के लिए वह पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड के हमेशा आभारी रहेंगे।

पुजारा ने कहा कि उनके जीवन पर द्रविड के प्रभाव को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना वायरस के लिए 13,500 बेड, जिसमें से 7,500 बेड खाली: CM केजरीवाल: 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

द्रविड को भारतीय बल्लेबाजी की ‘दीवार’ माना जाता और अकसर पुजारा की तुलना द्रविड से की जाती है। पुजारा ने कहा कि वह व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अलग रखने के तरीके को सिखाने के लिए द्रविड के शुक्रगुजार है।

पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘‘ उन्होंने मुझे क्रिकेट से दूर रहने के महत्व को समझने में मदद की। मेरे पास एक ही विचार था, लेकिन जब मैंने उससे बात की तो उन्होंने मुझे इसके बारे में बहुत स्पष्टता के साथ बताया। मुझे ऐसी सलाह की जरूरत थी।’’

यह भी पढ़े | कृपया ध्यान दें! मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई.

द्रविड़ ने 164 टेस्ट में 13288 रन और 344 वनडे में 10889 रन बनाए। उन्होंने 79 एकदिवसीय मैचों में भारत की कप्तानी भी की, जिनमें से 42 में टीम को सफलता मिली। उनके नाम रनों का पीछा करते हुए लगातार 14 जीत दर्ज करने का विश्व रिकॉर्ड भी है।

पुजारा ने कहा, ‘‘मैंने काउंटी क्रिकेट में भी देखा कि कैसे वे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अलग रखते हैं। मैं उस सलाह को बहुत महत्व देता हूं। बहुत से लोग मानते हैं मैं अपने खेल पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देता हूं । हां, मैं ऐसा हूं, लेकिन मुझे यह भी पता है कि कब पेशेवर जीवन से दूरी बनानी है। क्रिकेट से परे भी जीवन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी पसंद-नापसंद बदलते रहती है लेकिन द्रविड मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। मेरे लिए वह हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहे है और रहेंगे।’’

पुजारा ने कहा कि द्रविड से लगाव के बाद भी उन्होंने कभी उनकी नकल करने की कोशिश नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\