IND vs WI 2nd ODI 2023: भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, चिंता की बात नहीं, विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को विश्राम देने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम एक मैच या एक श्रृंखला को लेकर चिंतित नहीं हैं तथा विश्वकप से पहले अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है.

भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़( Photo Credit: Twitter)

ब्रिजटाउन, 30 जुलाई भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को विश्राम देने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम एक मैच या एक श्रृंखला को लेकर चिंतित नहीं हैं तथा विश्वकप से पहले अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है.भारतीय टीम प्रबंधन का नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को विश्राम देने का फैसला सही साबित नहीं हुआ तथा पूरी टीम 181 रन पर आउट हो गई. वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी कार्यभार मैनेजमेंट पर कहा, मैं अभी कछुआ हूं, खरगोश नहीं

द्रविड़ ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ हम हमेशा बड़ी तस्वीर पर गौर करेंगे. हमें आगे एशिया कप और विश्वकप में भाग लेना है और इसलिए हमें बड़ी तस्वीर पर गौर करना होगा क्योंकि हम कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे हैं। हम प्रत्येक मैच या प्रत्येक श्रृंखला को लेकर चिंतित नहीं हो सकते। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह गलती होगी.’’

उन्होंने कहा,‘‘ अन्य खिलाड़ियों को मौका देने के लिए विराट और रोहित को विश्राम दिया गया। हमें इस तरह के जोखिम लेने होंगे. बड़ी प्रतियोगिताओं को देखते हुए इस तरह की परिस्थितियों में हम इस तरह के मौके ले सकते हैं। हम उन्हें (युवा खिलाड़ियों को) जितना संभव हो उतने मौके देना चाहते हैं.’’

द्रविड़ ने कहा कि कुछ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और इसे देखते हुए टीम प्रबंधन के लिए एशिया कप (30 अगस्त-17 सितंबर) और विश्व कप (अक्टूबर-नवंबर) से पहले टीम के अन्य खिलाड़ियों को मौका देना जरूरी है.

उन्होंने कहा,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो यह हमारे पास अन्य खिलाड़ियों को आजमाने का आखरी मौका है। हमारे कुछ खिलाड़ी चोटिल है और अभी एनसीए में हैं. एशिया कप में अब केवल एक महीने का समय बचा है। हमारे पास समय कम है हमें उम्मीद है कि कुछ चोटिल खिलाड़ी एशिया कप और विश्वकप तक फिट हो जाएंगे लेकिन हम किसी तरह का जोखिम नहीं उठा सकते हैं.’’

द्रविड़ ने कहा,‘‘ खिलाड़ियों के चोटिल होने से उनको लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और ऐसे में हमारे लिए अन्य खिलाड़ियों को आजमाना जरूरी है ताकि वह किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहें. इससे हमें खिलाड़ियों को लेकर कुछ फैसले करने का भी अवसर मिलता है.’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि रोहित और कोहली को विश्राम देने का फैसला अच्छी ‘ बेंच स्ट्रेंथ ’ तैयार करने से भी जुड़ा है ताकि जरूरत पड़ने पर इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया जा सके.

द्रविड़ ने कहा,‘‘ हमें अहसास हुआ कि इस तरह की श्रृंखला में विराट और रोहित को खिलाने से हमें ज्यादा सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे। हमें कुछ खिलाड़ियों को तैयार करने की जरूरत है. हम जिस तरह की स्थिति में हैं उसे देखते हुए हमें कुछ खास क्रम के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना होगा.’’

द्रविड़ ने दूसरे वनडे के बारे में कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और उनकी टीम ने 50-60 रन कम बनाए.

उन्होंने कहा,‘‘ हम थोड़े निराश हैं. हम जानते हैं कि विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था. हमें 230 से लेकर 240 रन तक बनाने थे. यह प्रतिस्पर्धी स्कोर होता. लेकिन हमने लगातार विकेट गंवाए। हमें अच्छी शुरुआत मिली थी और किसी को पारी संवारने का जिम्मा उठाना चाहिए था. हमने बीच में विकेट गंवाए और इस तरह से 50 से लेकर 60 रन कम बना सके.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड