खेल की खबरें | वार्न के राजकीय अंतिम संस्कार को देखते हुए ‘द हंड्रेड’ के ड्राफ्ट को टाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ होने वाले अंतिम संस्कार को देखते हुए पुरुष हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्राफ्ट और टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के लिए महिला खिलाड़ियों के अनुबंध की घोषणा को पांच अप्रैल तक टाल दिया गया है।

लंदन, 17 मार्च आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न के 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ होने वाले अंतिम संस्कार को देखते हुए पुरुष हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट के ड्राफ्ट और टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के लिए महिला खिलाड़ियों के अनुबंध की घोषणा को पांच अप्रैल तक टाल दिया गया है।

पुरुष हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट का ड्राफ्ट और टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के लिए महिला खिलाड़ियों के अनुबंध की घोषणा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च को होनी थी लेकिन इसी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर वार्न को याद किया जाएगा।

द हंड्रेड टूर्नामेंट ने बयान में कहा, ‘‘द हंड्रेड ड्राफ्ट से पुरुष खिलाड़ियों का चयन और नई महिला खिलाड़ियों के अनुबंध की घोषणा अब पांच अप्रैल को होगी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘पहले जो बताया गया था उसके एक हफ्ते बाद ऐसा होगा। शेन वार्न के राजकीय सम्मान के साथ बुधवार 30 मार्च को होने वाले अंतिम संस्कार को देखते हुए ऐसा किया गया है। ’’

लेग स्पिन गेंदबाजी में नई जान फूंकने का श्रेय वार्न को जाता है जिन्होंने 15 साल के अपने करियर में 145 टेस्ट में 708 विकेट चटकाए। वार्न का 52 वर्ष की उम्र में थाईलैंड के कोह समूई में चार मार्च को निधन हो गया। संदेह है कि वार्न को दिल का दौरा पड़ा।

पिछले साल पहले द हंड्रेड टूर्नामेंट में वार्न ने लंदन स्पिरिट पुरुष टीम को कोचिंग दी थी। इस साल भी उन्हें यह जिम्मेदारी संभालनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी