देश की खबरें | डॉ रेड्डीज़ को 'स्पूतनिक वी' के तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़ ने शुक्रवार को कहा कि उसे कोरोना वायरस रोधी टीके 'स्पूतनिक वी' के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण करने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दवा कंपनी डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़ ने शुक्रवार को कहा कि उसे कोरोना वायरस रोधी टीके 'स्पूतनिक वी' के तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण करने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गई है।

हैदराबाद स्थित कंपनी ने बताया कि इस टीके का तीसरे चरण का परीक्षण 1,500 लोगों पर किया जाएगा।

इस हफ्ते के शुरू में, डेटा एवं सुरक्षा निगरानी बोर्ड (डीएसएमबी) ने टीके के दूसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों की समीक्षा की थी और तीसरे चरण के लिए स्वयंसेवकों को भर्ती करने की सिफारिश की थी।

अपनी रिपोर्ट में डीएसएमबी ने कहा था कि टीके में किसी प्रकार की सुरक्षा चिंता का पता नहीं चला है।

डॉ रेड्डीज़ लैबोरेटरीज़ के सह अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जी वी प्रसाद ने कहा कि यह टीके के अहम क्लिनिकल परीक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि तीसरे चरण का अध्ययन हम इसी महीने शुरू कर देंगे और भारतीय जनता के लिए सुरक्षित एवं प्रभावी टीका लाने के अपने प्रयास जारी रखेंगे।"

'स्पूतनिक वी' रूस निर्मित टीका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\