जरुरी जानकारी | रियलमी के निदेशक समेत दर्जन भर लोगों ने दिया इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्मार्टफोन विनिर्माता रियलमी इंडिया के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों समेत दर्जन भर से अधिक लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई स्मार्टफोन विनिर्माता रियलमी इंडिया के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों समेत दर्जन भर से अधिक लोगों ने इस्तीफा दे दिया है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रियलमी से इस्तीफा देने वाले सभी लोग कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माधव सेठ के साथ दूसरी कंपनी से जुड़ने वाले हैं। सेठ हाल ही में ऑनर टेक कंपनी का हिस्सा बने हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘रियलमी इंडिया में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों ने इस्तीफा दिए हैं जिनमें कुछ निदेशक भी शामिल हैं। ये लोग ऑनर टेक कंपनी में माधव सेठ के साथ जुड़ गए हैं।’’

सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने वाले लोगों में रियलमी के पूर्व निदेशक (बिक्री) दीपेश पुनमिया भी शामिल हैं। पुनमिया ऑनर टेक में सहायक उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का रियलमी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है।

रिलयमी के सह-संस्थापक सेठ ने पांच साल के कार्यकाल के बाद जून में इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\