देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ‘जंगलराज की गारंटी’ है : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन सरकार "जंगलराज की गारंटी" है।

नयी दिल्ली, एक मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन सरकार "जंगलराज की गारंटी" है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, "भाजपा और मोदी मीडिया मिल कर कैसे ‘झूठ का कारोबार’ कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था उसका सबसे बड़ा उदाहरण है।"

उन्होंने दावा किया, "कहीं पेड़ से लटके नाबालिग बहनों के शव, तो कहीं ईंटों से कुचल कर हत्या की वारदात। कहीं भाजपाइयों द्वारा आईआईटी-बीएचयू कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म का दुस्साहस, तो कहीं न्याय न मिलने पर आत्महत्या को मजबूर महिला जज।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "ये उस प्रदेश का हाल है जिसकी कानून-व्यवस्था का गुणगान करते मोदी मीडिया थकता नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हाल ही में रामपुर में आंबेडकर स्मारक की मांग पर 10वीं की परीक्षा देकर लौटते दलित छात्र की हत्या यूपी की जर्जर कानून-व्यवस्था का सबसे वीभत्स उदाहरण है।"

राहुल गांधी का कहना है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपाई तंत्र और अपराधियों के इस गठबंधन के खिलाफ आज हर जिले, हर तहसील में विरोध प्रदर्शन कर न्याय की आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया, "मोदी मीडिया द्वारा गढ़ी गई झूठी छवि से बाहर निकल कर अब सच्चाई देखने का वक्त है, डबल इंजन सरकार ‘जंगलराज की गारंटी’ है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\