देश की खबरें | केरल में डबल डेकर बस को क्लास रूम में तब्दील किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुरानी लो फ्लोर बस में दो स्तरीय क्लासरूम बनाया गया है। यह उन दो बसों में से एक है जिसे परिवहन निगम कबाड़ में देने वाला था। बस को स्कूल को दान किया गया है जो मनाकौड के सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (टीटीआई) के परिसर में स्थित है।

पुरानी लो फ्लोर बस में दो स्तरीय क्लासरूम बनाया गया है। यह उन दो बसों में से एक है जिसे परिवहन निगम कबाड़ में देने वाला था। बस को स्कूल को दान किया गया है जो मनाकौड के सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (टीटीआई) के परिसर में स्थित है।

बस में बनाए गए क्लासरू में टीवी, वातानुकूलकस, कुर्सियां, रंग-बिरंगी मेज़ और किताबें रखने के लिए अल्मारी भी है, लेकिन चालक की सीट और स्टीयरिंग को नहीं हटाया गया ताकि बच्चे उसके साथ खेल सकें और उन्हें लगे कि वे बस में ही हैं।

बस के ऊपरी हिस्से को पठन और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्राथमिक पूर्व विद्यार्थियों के लिए है जिनके स्कूल बुधवार को दो साल के बाद खुल रहे हैं। कोविड के कारण स्कूल लंबे अरसे से बंद थे।

राज्य के परिवहन मंत्री एंटनी राजू 17 मई को दो बसें सरकारी स्कूल को मुहैया कराने पर सहमत हो गए थे।

मंत्री ने हल्के-फुलके अंदाज़ में कहा था कि अब कोई यह न कहे कि उन्हें क्लास के लिए केवल लो-फ्लोर बसें चाहिए, भवन नहीं।

केरल उच्च न्यायालय में पिछले महीने दिए एक बयान में केएसआरटीसी ने कहा था कि उसके डिपो में पीछे इंजन वाली 239 लो फ्लोर बसें बेकार खड़ी हैं।

एक जनहित याचिका के जवाब में निगम ने कहा था कि 239 बसे नौ साल से ज्यादा पुरानी हैं और पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं, लिहाज़ा निगम ने उन्हें कबाड़ में भेजने का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\