देश की खबरें | डोर्सी ने बात कहने का साहस किया: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी पर आलोचना बर्दाश्त नहीं करने तथा आलोचकों को जेल में डालने का आरोप लगाते हुये राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी के बयान का जिक्र किया तथा कहा कि उन्होंने यह बात कहने का साहस किया है।

जयपुर, 13 जून भारतीय जनता पार्टी पर आलोचना बर्दाश्त नहीं करने तथा आलोचकों को जेल में डालने का आरोप लगाते हुये राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी के बयान का जिक्र किया तथा कहा कि उन्होंने यह बात कहने का साहस किया है।

इसके साथ ही गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकती है और अपने खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल देती है।

गहलोत ने उदयपुर में संवाददाताओं से कहा, 'ट्विटर के पूर्व सीईओ ने तो कहने का साहस कर लिया, ऐसी घटनाएं तो कितनी हुई होंगी देश में। मैं बार-बार कहता हूं क‍ि संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं। पत्रकार, लेखक व साहित्यकार जेलों में बैठे हुए हैं।'

ज्ञात हो कि डोर्सी ने आरोप लगाया है कि भारत में किसानों के प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार ने ट्विटर पर दबाव डाला था और सरकार का कहना नहीं मानने पर भारत में ट्विटर को बंद करने तथा उसके कर्मचारियों के घरों पर छापे मारने की धमकियां दी गयी थीं।

गहलोत ने कहा कि भाजपा वालों से आलोचना बर्दाश्त नहीं होती। उन्होंने कहा, 'इनसे आलोचना बर्दाश्त नहीं होती ...जबकि लोकतंत्र में आलोचना का अपना महत्व है। मैं कहता हूं कि आप हमारी आलोचना करो, अगर तथ्यपरक आलोचना करोगे तो मैं उसका फायदा जनहित में उठाऊंगा।'

उन्‍होंने कहा, 'ये (भाजपा वाले) बर्दाश्त नहीं कर सकते, इनकी फितरत नहीं है बर्दाश्त करने की। ये तो राजद्रोह का मुकदमा करवा देते हैं।'

आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर गुमराह करने वालों को जनता समझ चुकी है।

गहलोत ने कहा, "इस बार हम स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। हमने जो काम किया है, विपक्ष (भाजपा) को उस पर हमसे मुकाबला करना चाहिए।"

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के बयान पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा, 'कांग्रेस, भाजपा को निपटा देगी और राज्य में फिर से सरकार बनाएगी।'

जोशी ने कहा था कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस को निपटाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी