देश की खबरें | मास्क लगाना बंद न करें : सत्येंद्र जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को शहरवासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने तक मास्क लगाना बंद न करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को शहरवासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने तक मास्क लगाना बंद न करें।

जैन ने यह भी कहा कि मामले बढ़ने का एक कारण संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों का तेजी से पता लगाया जाना है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान का बड़ा आरोप, कहा- चुनाव के बाद NDA छोड़ देंगे नीतीश कुमार, 2024 में पीएम मोदी को चुनौती देने की करेंगे कोशिश.

उन्होंने कहा, "कुछ लोग मास्क लगा-लगा के आजिज़ हो गए हैं। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि मास्क लगाना जारी रखें और इससे ऊबे नहीं।"

मंत्री ने कहा, " करीब नौ महीने हो गए हैं। मुझे उम्मीद है कि अगले- दो तीन महीने में टीका उपलब्ध होगा। तब तक, मास्क लगाना जारी रखें।"

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 3652 नए केस, 24 की मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जैन ने कहा कि अधिकारी पहले संक्रमित पाए जाने के बाद व्यक्ति के करीब से संपर्क में आए छह सात लोगों की जांच करते थे, लेकिन यह संख्या 15 हो गई है।

उन्होंने कहा, " नए मामलों की संख्या बढ़ रही है, क्योंकि हम तेजी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं।"

जैन ने कहा कि समूची दिल्ली में 2900 आईसीयू बैड कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित हैं। इनमें 1200 आईसीयू बैड खाली पड़े हैं।

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 5,062 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामले 3.86 लाख पहुंच गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी