देश की खबरें | मुल्लापेरियार मामले में याचिकाएं नहीं बढ़ाएं, एक ही मामले में सभी मुद्दों पर विचार होगा: शीर्ष अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को 126 साल पुराने मुल्लापेरियार बांध की सुरक्षा के लिए किसी भी केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात करने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग कर रहे एक याचिकाकर्ता से कहा कि इस मामले में याचिकाएं बढ़ाईं नहीं जायें। न्यायालय ने यह भी कहा कि मुख्य मामले में बांध से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को 126 साल पुराने मुल्लापेरियार बांध की सुरक्षा के लिए किसी भी केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात करने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग कर रहे एक याचिकाकर्ता से कहा कि इस मामले में याचिकाएं बढ़ाईं नहीं जायें। न्यायालय ने यह भी कहा कि मुख्य मामले में बांध से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

शीर्ष अदालत ने नई याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, हालांक उसे लंबित मामले में पक्षकार बनने के लिए औपचारिक आवेदन दाखिल करने की छूट दे दी।

न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार की खंडपीठ ने कहा, ‘‘आप मामलों की संख्या क्यों बढ़ाना चाहते हैं? सभी मुद्दों पर मुख्य मामले में विचार किया जाएगा।’’

पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील सी आर जय सुकिन से कहा, “रिट याचिकाओं की संख्या नहीं बढाएं। कोई भी व्यक्ति आएगा और याचिका दायर करना कर शुरू कर देगा। मुख्य मुद्दा लंबित है और अब इसकी सुनवाई में तेजी लाई जा रही है।'’

शीर्ष अदालत ने 22 नवंबर को कहा था कि 1895 में केरल के इडुक्की जिले में पेरियार नदी पर बने बांध से संबंधित मुद्दों पर 10 दिसंबर को सुनवाई होगी, क्योंकि इसके पक्षकारों ने कहा था कि मुख्य मामले को तेजी से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

सोमवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सुकिन ने पीठ से कहा कि किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति ने बांध के लिए बढ़ते जल स्तर के खतरे के बारे में कुछ नहीं कहा है।

जब शीर्ष अदालत ने कहा कि मुख्य मामले में सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा, तो अधिवक्ता ने पीठ से याचिका पर नोटिस जारी करने और इसे लंबित मामले के साथ सम्बद्ध करने का अनुरोध किया। लेकिन पीठ ने कहा, ‘‘हम आपको इस मामले में पक्षकार बनाने की छूट देने के साथ याचिका का निपटारा कर रहे हैं।’’

तमिलनाडु निवासी की याचिका में बांध को बंद करने की मांग की गई है और आंदोलनकारियों ने अब अपना रुख ‘‘कठोर" कर दिया है और वे मांग कर रहे हैं कि एक नया बांध बनाया जाए।’’

मुख्य मामले में शीर्ष अदालत ने 22 नवंबर को कहा था कि बांध से संबंधित कई याचिकाएं लंबित हैं और वह एक ही कार्यवाही में उठाए गए सभी मुद्दों से निपटेगी।

शीर्ष अदालत ने 28 अक्टूबर को कहा था कि तमिलनाडु और केरल विशेषज्ञ समिति द्वारा अधिसूचित जल स्तर का पालन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\