देश की खबरें | गहलोत को निष्ठा साबित करने के लिए किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं: जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने के लिए किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने के लिए किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।

जोशी ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर सचिन पायलट के ताजा बयान पर कही। इससे पहले पायलट ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत की बड़ाई किए जाने पर कटाक्ष करते हुए इसे 'रोचक घटनाक्रम' बताया और कहा कि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।

इसके बारे में पूछे जाने जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैं तो (पार्टी की बयानबाजी न करने की) परामर्श से बंधा हुआ हूं ... अशोक गहलोत जी को अपनी निष्ठा साबित करने के लिए किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।'

उन्होंने कहा,'... मुख्यमंत्री गहलोत ने जिस विनम्रता, शालीनता व शब्दों के साथ पार्टी आलाकमान से माफी मांगी उससे उनका कद जनता की निगाह में बढ़ा है और कम नहीं हुआ। जो माफी की परंपरा को नहीं जानते जो विनम्रता को सम्मान नहीं करते उनका मैं कुछ नहीं कह सकता।'

पायलट पर पलटवार करते हुए जोशी ने कहा, 'बुत हमको कहें काफिर अल्लाह की मर्जी ...आदमी कोई हो वह यह देखे कि उसका खुद का पिछला इतिहास क्या रहा है। उसके बाद आगे बोले।’’

सितंबर महीने में पार्टी विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने के मामले में कांग्रेस ने जोशी सहित तीन लोगों को नोटिस जारी किए थे।

जोशी ने कहा, 'हमने जवाब दिया है... आलाकमान हम पर कार्रवाई करेगा सजा तय करेगा तो हम सजा भुगतेंगे। लेकिन सिर्फ नोटिस मिल जाना किसी को दोषी ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं होता।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज