देश की खबरें | शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर राजनीति न करें : केसरकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने मंगलवार को सुझाव दिया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और उसी स्थान पर 100 फुट ऊंची एक नयी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव किया।

सिंधुदुर्ग, 27 अगस्त महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने मंगलवार को सुझाव दिया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और उसी स्थान पर 100 फुट ऊंची एक नयी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव किया।

सिंधुदुर्ग के मालवण तहसील स्थित राजकोट किले में पिछले साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मराठा शासक की 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था, जो तेज हवाओं के बीच सोमवार की दोपहर गिर गई।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रतिमा का निर्माण नौसेना ने कराया था।

तटीय सिंधुदुर्ग जिले से ताल्लुक रखने वाले केसरकर ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार द्वारा जांच करा देने भर से जन भावनाएं शांत नहीं की जा सकती।

केसरकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित किये जाने तक, मालवण में मराठा शासक की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। प्रतिमा करीब 100 फुट ऊंची होनी चाहिए।’’

उन्होंने प्रतिमा गिरने का संदर्भ देते हुए कहा कि इस घटना से कुछ अच्छा परिणाम आना चाहिए।

पुलिस ने ठेकेदार जयदीप आप्टे और संरचना सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर इरादतन हत्या, जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के आरोप दर्ज किये गए हैं। साथ ही, सार्वजनिक संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम की धारा तीन के तहत भी आरोप दर्ज किया गया है।

विपक्ष से आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री शिंदे ने प्रतिमा का पुननिर्माण कराने का आश्वासन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू