जरुरी जानकारी | डोम्स इंडस्ट्रीज के शेयर की शानदार शुरुआत, 77 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंसिल बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बुधवार को शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 790 रुपये के निर्गम मूल्य पर 77 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पेंसिल बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बुधवार को शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 790 रुपये के निर्गम मूल्य पर 77 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 1,400 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 77.21 प्रतिशत की बढ़त है।

बाद में बीएसई पर कंपनी का शेयर 79.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,416.50 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर यह 79.11 प्रतिशत उछलकर 1,415 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,622.14 करोड़ रुपये था।

डोम्स इंडस्ट्रीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 93.40 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ में 350 रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 850 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 750-790 रुपये प्रति शेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\