जरुरी जानकारी | घरेलू मांग से सोयाबीन सहित विभिन्न तेल तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मंडियों में कम आवक और मांग बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग सभी तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल मंडियों में कम आवक और मांग बढ़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग सभी तेल कीमतों में सुधार का रुख रहा।

तेल उद्योग के जानकारों के अनुसार आयातित तेलों के मुकाबले सस्ता होने से सरसों तेल में मिलावट नहीं हो रही है। इसके अलावा सरसों को काफी स्वास्थ्यप्रद भी माना जाता है जिस तेल की विशेषकर उत्तर भारत में काफी खपत है। विदेशी तेलों में तेजी की वजह से घरेलू तेल तिलहनों के भाव में भी तेजी है और किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है। सूत्रों ने कहा कि यदि यही गति रही, सरकार का समर्थन मिलता रहा और किसानों को अच्छा लाभ मिलता रहा तो तिलहन उत्पादन में हम जल्द ही आत्मनिर्भर होंगे।

उन्होंने कहा कि अभी सूरजमुखी की बिजाई की जानी है जिसे सरकार को बढ़ावा देना चाहिये ताकि यह तेल हमें आयात न करना पड़े। सरसों तथा सोयाबीन, सूरजमुखी के तेल रहित खल (डीओसी) की भी स्थानीय के साथ साथ भारी निर्यात मांग होने से बाकी तेल तिलहनों कीमतों पर भी सकारात्मक असर हुआ।

सूत्रों ने बताया कि निर्यात मांग और स्थानीय मांग की वजह से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में भी पर्याप्त लाभ दर्ज हुआ। मांग बढ़ने की वजह से बिनौला तेल कीमत में भी पर्याप्त सुधार आया। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी की वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी पर्याप्त सुधार देखने को मिला।

सूत्रों ने कहा कि नमकीन बनाने वाली कंपनियों और शादी विवाह के आयोजनों में मक्का रिफाइंड की इन दिनों मांग बढ़ रही है जिससे मक्का तेल कीमतों में भी सुधार आया। उन्होंने कहा कि किसानों को तेल तिलहनों के दाम अच्छे मिलने से महंगाई पर कोई विशेष असर नहीं होगा उल्टा किसान उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहित होंगे जिससे आत्मनिर्भरता का रास्ता आसान होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि आगामी जून जुलाई के मौसम में सोयाबीन की बिजाई की जानी है और बिजाई के लिए सोयाबीन के बेहतर दाने का इंतजाम पहले से किया जाना चाहिये।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,000 - 7,100 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,560 - 6,605 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 16,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,545 - 2,605 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,205 -2,285 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,385 - 2,415 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,200 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,200 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,800 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,950 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,600 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,000 रुपये।

पामोलिन कांडला 12,900 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 7,250 - 7,300 रुपये: सोयाबीन लूज 7,150 - 7,200 रुपये

मक्का खल 3,800 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\