देश की खबरें | घरेलू क्रिकेट के दिग्गज राजिंदर गोयल नहीं रहे

नयी दिल्ली, 21 जून प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर राजिंदर गोयल का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण रविवार को निधन हो गया।

वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और पुत्र नितिन गोयल हैं जो स्वयं प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रहे हैं और घरेलू मैचों के मैच रेफरी हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में 412 नए मरीज पाए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह महेंद्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘यह क्रिकेट के खेल और निजी तौर पर मेरी बहुत बड़ी क्षति है। वह इस देश में बायें हाथ के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे। संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने इस खेल में बहुमूल्य योगदान दिया। ’’

बायें हाथ का यह स्पिनर उस दौर में खेला करता था जब बिशन सिंह बेदी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे। इस वजह से उन्हें कभी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़े | भारत-चीन तनाव: राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर पीएम मोदी से फिर पूछा सवाल, कहा- सैटेलाइट फोटो में साफ दिख रहा है चीन ने भारत के इस हिस्से में कब्जा किया है.

गोयल ने हरियाणा और उत्तर क्षेत्र की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 157 मैचों में 750 विकेट लिये। वह बेदी थे जिन्होंने उन्हें बीसीसीआई पुरस्कार समारोह में सीके नायुडु जीवनपर्यंत उपलब्धि सम्मान सौंपा था।

वह 44 साल तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते रहे। सुनील गावस्कर ने अपनी किताब ‘आइडल्स’ में जिन खिलाड़ियों को जगह दी थी उसमें गोयल भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)