देश की खबरें | चिकित्सक आत्महत्या प्रकरण: भाजपा नेताओं पर आरोपी को बचाने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट कस्बे में महिला चिकित्सक आत्महत्या प्रकरण में भाजपा नेताओं पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा है। महिला चिकित्सक के पति ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता पुलिस पर चिकित्सक के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के लिए दबाव बनाने के आरोपी बल्या जोशी को बचा रहे हैं।

जयपुर, 30 मार्च राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट कस्बे में महिला चिकित्सक आत्महत्या प्रकरण में भाजपा नेताओं पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा है। महिला चिकित्सक के पति ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता पुलिस पर चिकित्सक के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के लिए दबाव बनाने के आरोपी बल्या जोशी को बचा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने वाले स्थानीय थानाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि लालसोट कस्बे में एक निजी अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना शर्मा ने मंगलवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शर्मा के खिलाफ सोमवार को उनके निजी अस्पताल में एक गर्भवती की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था।

इस अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ सुनीत उपाध्याय ने कहा कि उनकी पत्नी डॉ अर्चना शर्मा ने मंगलवार सुबह, अपने खिलाफ हत्या के मामले की खबर पढ़ी और वह यह सोचकर घबराहट व डर में थीं कि उन्हें जेल हो जाएगी। गर्भवती महिला की मौत के मामले में इस चिकित्सक दंपत्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

उपाध्याय के अनुसार उन्होंने अपनी डॉक्टर पत्नी को काफी समझाने की कोशिश की कि डरने की कोई बात नहीं है लेकिन वह दहशत में रहीं और मंगलवार को यह आत्मघाती कदम उठाया।

मनोचिकित्सक डॉ उपाध्याय ने दावा किया कि जिस गर्भवती महिला आशा बैरवा की उनके अस्पताल में मौत हुई, उसके परिवार को विश्वास था कि डॉ. अर्चना ने उसकी जान बचाने के लिए सभी प्रयास किए।

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि परिवार वाले आशा के शव को दाह संस्कार के लिए घर ले गए थे लेकिन आरोपी बल्या जोशी उन्हें वापस ले आया और शव के साथ अस्पताल के बाहर धरना दिया। आरोप है कि जोशी ने महिला के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया था।

बल्या जोशी के खिलाफ मंगलवार शाम को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

डॉ उपाध्याय ने आरोप लगाया कि जोशी एक स्थानीय अपराधी है जिसे भाजपा नेता किरोड़ी मीणा और अन्य का संरक्षण प्राप्त है और उसने पहले भी अस्पताल को धमकाने की कोशिश की थी। उपाध्याय का आरोप है कि तब भी पुलिस ने किरोड़ी मीणा के दबाव में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।

किरोड़ी मीणा भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं।

उपाध्याय ने एक स्थानीय पत्रकार पर अस्पताल का पक्ष जाने बिना समाचार प्रकाशित करने और बल्या जोशी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया।

सोमवार को अस्पताल के बाहर धरने में भाजपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र गोठवाल भी मौजूद थे और डॉक्टर उपाध्याय ने भी उन पर मामले में शामिल होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा,'' किरोड़ी मीणा जैसे नेताओं को बल्या जोशी जैसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए। पुलिस उपाधीक्षक और थानाधिकारी को बर्खास्त करना चाहिए तभी मेरी पत्नी को न्याय मिलेगा।''

महिला चिकित्सक ने कथित सुसाइड नोट में लिखा,'' मेरी कोई गलती नहीं...मेरा मरना शायद मेरी बेगुनाही साबित कर दे। कृपया निर्दोष डॉक्टरों को परेशान न करें।''

जानकारी के अनुसार, महिला की मौत का कारण प्रसवोत्तर रक्तस्राव (पीपीएच) रहा, जिसमें बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता को गंभीर रक्तस्राव होता है।

संपर्क करने पर गोठवाल ने कहा कि वह सोमवार को अस्पताल के बाहर धरने पर गए थे और महिला के मुआवजे के लिए स्थानीय सरपंच और तहसीलदार से बात की थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि डॉक्टर अर्चना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। इस बारे में डॉ किरोड़ी मीणा से संपर्क नहीं हो सका है।

दौसा के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है और अलग-अलग टीम उसकी तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा,'' वह बदमाश है और उसकी तलाश की जा रही है। अन्य की पहचान के लिए अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं, पत्रकार की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि कोई अन्य व्यक्ति शामिल पाया जाता है, तो उसका नाम मामले में जोड़ा जाएगा।''

उधर, राज्य के निजी अस्पताल संचालकों ने घटना के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया और सरकारी डॉक्टरों ने ड्यूटी पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

सेवारत (सरकारी) डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डॉ अर्चना को श्रद्धांजलि दी गई और इससे सुबह एक घंटे तक काम प्रभावित हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\