देश की खबरें | चिकित्सक बलात्कार-हत्याकांड: सीबीआई अदालत से संजय रॉय के लिए मृत्युदंड का अनुरोध करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आर जी कर बलात्कार एवं हत्या मामले में उच्च न्यायालय में संजय रॉय के लिए मृत्युदंड का अनुरोध करेगा। संजय रॉय को सियालदह की एक अधीनस्थ अदालत ने इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आर जी कर बलात्कार एवं हत्या मामले में उच्च न्यायालय में संजय रॉय के लिए मृत्युदंड का अनुरोध करेगा। संजय रॉय को सियालदह की एक अधीनस्थ अदालत ने इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई को कानूनी सलाह मिली है कि इस मामले को ‘दुर्लभतम’ श्रेणी में रखा जा सकता है एवं अभियुक्त के लिए मृत्युदंड ही उचित है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई द्वारा शुक्रवार तक सियालदह अदालत के आदेश के खिलाफ मृत्युदंड के पक्ष में विस्तृत दलीलों के साथ अपील दायर किए जाने की संभावना है।

रॉय के लिए सीबीआई की ओर से किये गये मृत्युदंड के अनुरोध को अधीनस्थ अदालत ने खारिज कर दिया था। सियालदह के अतिरिक्त जिला एवं संत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने अपने फैसले में कहा था कि यह अपराध ‘दुर्लभतम’ श्रेणी में नहीं आता है।

न्यायाधीश दास ने सोमवार को रॉय को सजा सुनाते हुए कहा था,‘‘सीबीआई ने मृत्युदंड का अनुरोध किया। बचाव पक्ष के वकील ने प्रार्थना की कि मृत्युदंड के बजाय जेल की सजा दी जाए। यह अपराध 'दुर्लभतम' श्रेणी में नहीं आता।’’

न्यायाधीश दास ने रॉय से कहा था, ‘‘बलात्कार के कृत्य के दौरान तुमने पीड़िता को जो जख्म पहुंचाया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई, उसके लिए मैं तुम्हें जिंदगी के आखिरी दिन तक सलाखों के पीछे रहने की सजा सुना रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड