देश की खबरें | गिलानी के स्वास्थ्य, राजनीतिक विचार के बारे में अपुष्ट जानकारी नहीं फैलायें: परिवार की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के परिवार ने सोमवार को पत्रकारों सहित लोगों से अपील की कि वे उनके (गिलानी के) स्वास्थ्य या राजनीतिक विचार के बारे में कोई अपुष्ट सूचना नहीं फैलायें क्योंकि इसका उनके निजी एवं घरेलू जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 अगस्त पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के परिवार ने सोमवार को पत्रकारों सहित लोगों से अपील की कि वे उनके (गिलानी के) स्वास्थ्य या राजनीतिक विचार के बारे में कोई अपुष्ट सूचना नहीं फैलायें क्योंकि इसका उनके निजी एवं घरेलू जीवन पर प्रभाव पड़ रहा है।

गिलानी के दो बेटों - नईम और नसीम गिलानी के नाम से जारी एक बयान में परिवार ने इसके पर्याप्त संकेत दिए कि उन्हें किसी भी विवादास्पद टिप्पणी से दूर रखा जाना चाहिए क्योंकि यह बीमार अलगाववादी नेता के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है।

यह भी पढ़े | AIMA MAT IBT 2020 Admit Card Released: आइमा एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी, mat.aima.in, पर जाकर कर सकते हैं डाउनलोड.

बयान में कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत कठिन रहे हैं। एक तरफ हम उनकी (गिलानी) स्वास्थ्य स्थिति को लेकर व्यस्त हैं और हम मानसिक तनाव में आये हैं। दूसरी तरफ, परिवार को लगातार राजनीति में खींचे जाने से हमारा व्यक्तिगत और घरेलू जीवन काफी प्रभावित हुआ है।’’

गिलानी ने 16 अलगाववादी संगठनों के समूह हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। गिलानी ने अपने इस्तीफे की घोषणा धड़े की पाकिस्तान स्थित इकाई से मतभेदों के बाद की थी, जब उनके नामित अब्दुल्ला गिलानी को अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार नहीं किया गया था।

यह भी पढ़े | CWC Meet: सोनिया गांधी ही बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, सीडब्ल्यूसी की बैठक में लिया गया फैसला.

गिलानी के दोनों बेटों ने कहा कि निहित स्वार्थ वाले लोगों ने गिलानी की छवि खराब करने के लिए एक शातिर अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके नाम से गढ़े हुए पत्र, पोस्ट और काल्पनिक कहानियां परेशान करने वाली हैं। इससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। हम मीडियाकर्मियों सहित सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई भी जानकारी प्रसारित न करें। साथ ही उनके प्रतिनिधि के प्रमाणीकरण के बिना उनकी ओर से राजनीतिक प्रकृति की कोई टिप्पणी भी प्रसारित नहीं करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\