देश की खबरें | पहलगाम हमले का राजनीतिकरण न करें : आतंकवादी घटना में मारे गए व्यक्ति की पत्नी ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने मंगलवार को नेताओं से अपील की कि वे इस घटना का राजनीतिकरण नहीं करें। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों ने इस भयावह घटना को स्वयं अनुभव किया है तथा हमलावरों की बातें भी सुनी हैं।

पुणे (महाराष्ट्र), 29 अप्रैल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने मंगलवार को नेताओं से अपील की कि वे इस घटना का राजनीतिकरण नहीं करें। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों ने इस भयावह घटना को स्वयं अनुभव किया है तथा हमलावरों की बातें भी सुनी हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने एक दिन पहले एक विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों की कोई जाति या धर्म नहीं होता है और उन्होंने इस दावे की सत्यता पर सवाल उठाया था कि आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह पहलगाम शहर में पर्यटकों की हत्या करने से पहले उनके धर्म के बारे में पूछा था। इसके बाद जगदाले की यह टिप्पणी सामने आई है।

वडेट्टीवार की टिप्पणी ने विवाद को जन्म दे दिया और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

हमले के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में प्रत्यक्षदर्शियों और जीवित बचे लोगों ने दावा किया कि आतंकवादियों ने गैर-मुस्लिमों को निशाना बनाया था।

पुणे में जगदाले ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अब भी आतंकी हमले से डरे हुए हैं। जब भी मैं अपनी आंखें बंद करती हूं, तो मुझे एक आदमी राइफल के साथ दिखाई देता है। मैं ठीक से सो नहीं पाती हूं। सदमा बहुत गहरा है।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकारी सहायता से उनकी बेटी असावरी अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर पाएगी।

जगदाले ने नेताओं से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा, ‘‘कृपया घटना का राजनीतिकरण न करें या हमारी भावनाओं से न खेलें। हम वहां मौजूद थे। हम जानते हैं कि आतंकवादियों ने क्या कहा। हम हमले के दौरान उनके बयानों को पहले ही साझा कर चुके हैं।’’

जगदाले ने कहा कि हमलावर हत्या करने के स्पष्ट इरादे से आए थे और उन्होंने निर्ममता से नरसंहार को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आतंकवाद का सामना किया। हमने नफरती शब्द सुने। मैं मानवीय आधार पर सभी नेताओं से हमारी भावनाओं से नहीं खेलने का आग्रह करती हूं।’’

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता वडेट्टीवार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने धर्म के बारे में पूछा और फिर लोगों को मार डाला। क्या आतंकवादियों के पास इतना समय भी है कि वे किसी के पास जाकर उसके कान में कुछ फुसफुसाएं? यह बेहद विवादास्पद है क्योंकि कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ऐसी चीजें हुई हैं जबकि अन्य इससे इनकार कर रहे हैं। इसके इर्द-गिर्द कोई योजना न बनाएं।’’

इस बयान के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनके बयान ने उन परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़का है जिन्होंने इस भयानक हमले में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू