देश की खबरें | डीएमआरसी ने अपने नेटवर्क में 90 स्थानों पर कंपन मापने के लिए निविदा आमंत्रित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसकी दक्षता बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने नेटवर्क में 90 स्थानों पर कंपन मापने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली मेट्रो के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसकी दक्षता बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने नेटवर्क में 90 स्थानों पर कंपन मापने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह काम टेंडर दिए जाने के एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा और इन स्थानों पर कार्य को आंतरिक मूल्यांकन के अनुसार उचित समय पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कंपन मापने और निगरानी करने के लिए त्रि-अक्षीय वेग संवेदकों का इस्तेमाल किया जायेगा। निगरानी विधिवत समन्वित वेग संवेदक के साथ 24 घंटे के लिए की जाएगी। निगरानी पूरी होने के सात दिनों के भीतर एजेंसी डीएमआरसी को रिपोर्ट सौंपेगी।’’

अधिकारी ने बताया कि उन्हें अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) और संघीय पारगमन प्रशासन (एफटीए) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि जब भी डीएमआरसी को कंपन से संबंधित कोई शिकायत मिलती है, तो निगरानी की जाती है, कंपन के वास्तविक स्रोत की पहचान की जाती है और शिकायत वाले स्थान पर कंपन कम करने के लिए आवश्यक उपाय किए जाते हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि डीएमआरसी हमेशा अपनी संरचनाओं के साथ-साथ आसपास की इमारतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहा है। अतीत में भी, आस-पास की इमारतों में संचारित कंपन को कम करने के लिए पटरियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए शॉक अवशोषक की स्थापना, पटरियों पर अतिरिक्त पैडिंग आदि जैसे कई उपाय किए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इन पहलों से न केवल यात्री सुविधा बढ़ी है, बल्कि आसपास की इमारतों की भी सुरक्षा को मजबूती मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma IPL Stats Against DC: आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड