देश की खबरें | द्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 173 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन एक बार फिर शहर के कोलाथुर सीट से सियासी किस्मत आजमाएंगे, वहीं उनके पुत्र उदयनिधि महानगर में चेपक-त्रिपलिकाने से चुनावी मैदान में पहली बार उतरेंगे।

चेन्नई, 12 मार्च तमिलनाडु विधानसभा के लिए छह अप्रैल को होने वाले चुनाव में द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन एक बार फिर शहर के कोलाथुर सीट से सियासी किस्मत आजमाएंगे, वहीं उनके पुत्र उदयनिधि महानगर में चेपक-त्रिपलिकाने से चुनावी मैदान में पहली बार उतरेंगे।

स्टालिन ने चुनाव के लिए 173 उम्मीदवारों की सूची जारी की। वरिष्ठ नेताओं दुरई मुरुगन, के एन नेहरू, के पोनमुडी और एमआरके पनीरसेल्वम समेत ज्यादातर मौजूदा विधायक फिर से चुनावी मुकाबले में अपना जोर आजमाएंगे।

चेन्नई में द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्टालिन ने कहा कि वह 15 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उदयनिधि महानगर में चेपक-त्रिपलिकाने से चुनावी मैदान में पहली बार उतरेंगे। स्टालिन ने वरिष्ठ नेताओं दुरई मुरुगन, के एन नेहरू, के पोनमुडी और एमआरके पनीरसेल्वम, जी गीता जीवन और पूनगोथाई अलादी अरुणा समेत 79 मौजूदा विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है।

द्रमुक राज्य में वर्ष 2011 से सत्ता से बाहर है। पार्टी ने अन्नाद्रमुक को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस, वाम दलों, एमडीएमके, वीसीके तथा अन्य छोटे दलों के साथ समझौता किया है और विधानसभा की कुल 234 सीटों में से उनके लिए 61 सीटें छोड़ी है।

स्टालिन ने कहा कि चूंकि एमडीएमके समेत विभिन्न दल द्रमुक के ‘उगता सूरज’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे इसलिए गठबंधन का अग्रणी भागीदार दल 187 सीटों पर मुकाबले में होगा।

विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने का विश्वास जताते हुए स्टालिन ने कहा कि आज उनके द्वारा जारी की गई सूची केवल उम्मीदवारों की नहीं बल्कि ‘‘सफलता की सूची’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक बड़े आत्मविश्वास के साथ चुनावों का सामना कर रही है क्योंकि वह तमिलनाडु को एक नया सवेरा प्रदान करना चाहती है, जो पिछले दस वर्षों में (अन्नाद्रमुक शासन में) बुरी तरह से पीड़ित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू