देश की खबरें | तमिलनाडु में झड़प के दौरान द्रमुक विधायक ने “गोली चलाई”, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक रियल एस्टेट कारोबारी और एक द्रमुक विधायक के बीच यहां के निकट एक भूमि विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई और विधायक ने कथित तौर पर विरोधी गुट पर गोली चला दी। पुलिस ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

चेन्नई, 12 जुलाई एक रियल एस्टेट कारोबारी और एक द्रमुक विधायक के बीच यहां के निकट एक भूमि विवाद के दौरान हिंसक झड़प हो गई और विधायक ने कथित तौर पर विरोधी गुट पर गोली चला दी। पुलिस ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक एल इधायावर्मन, संपत्ति कारोबारी कुमार और कथित तौर पर विधायक की मदद करने वाले तीन अन्य लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, 30 से ज्यादा विधायकों है समर्थन.

उन्होंने कहा कि विवाद शनिवार को शुरू हुआ जब यहां के निकट तिरुपोरूर के सेनगाडु गांव में अपनी जमीन तक जाने का रास्ता तैयार करने के लिये कुमार ने एक “सार्वजनिक जमीन” को कथित तौर पर समतल करने की कोशिश की।

कुछ ग्रामीणों और उपनगर तिरुपोरुर के विधायक तथा उनके पिता लक्ष्मीपति ने इस कदम का विरोध किया क्योंकि यह जमीन सार्वजनिक प्रकृति की है और इसकी सीमा मंदिर से लगती है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या 1231 हुई : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच राजस्व मंडल अधिकारी के पास लंबित है।

विधायक और कुमार के समूह के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। कुमार ने “अपनी सुरक्षा के लिये 50 गुंडे रख रखे हैं।”

उन्होंने कहा कि इस दौरान इधायावर्मन ने कथित तौर पर गोली चला दी। उन्होंने कहा कि झड़प में इस्तेमाल हुए एकनाली बंदूक और एक पिस्तौल को जब्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधायक ने कहा कि ये हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन इनकी लाइसेंस अवधि खत्म हो चुकी है। कथित तौर पर विधायक द्वारा चलाई गई गोली वहां खड़े एक व्यक्ति को लगी जिससे वह घायल हो गया और उसने भी पुलिस को विधायक के खिलाफ शिकायत दी। इसके अलावा वहां खड़ी एक कार पर भी गोलियों के निशान मिले हैं।

दोनों तरफ से इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\