देश की खबरें | द्रमुक नेता ए. राजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘कुमकुम मत लगाओ’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता ए. राजा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की धोती पहनते समय ‘कुमकुम’ लगाने और कलावा बांधने से बचने की ‘सलाह’ दी है।

चेन्नई, तीन अप्रैल द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता ए. राजा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की धोती पहनते समय ‘कुमकुम’ लगाने और कलावा बांधने से बचने की ‘सलाह’ दी है।

ए. राजा ने कहा कि विचारधारा के बिना किसी राजनीतिक दल का केवल विनाश ही होगा और इसका एक उदाहरण अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) है।

पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि वह भगवान में आस्था रखने के विरोध में नहीं है बल्कि पार्टी के संस्थापक सी. एन. अन्नादुरई ने कहा था कि गरीबों की मुस्कान में ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं।

राजा ने कुछ दिन पहले नीलगिरि जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘लेकिन जब आप पोट्टू (कुमकुम) लगाते हैं और कैइरू (कलावा) बांधते हैं और जब संघी (आरएसएस के लोग) भी ऐसा करते हैं, तो अंतर करना मुश्किल हो जाता है।’’

उनके कथित संबोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।

द्रमुक उप महासचिव ने कहा कि कम से कम छात्र शाखा से जुड़े लोगों को ‘पोट्टू हटा देना चाहिए।’ हालांकि, राजा ने यह स्पष्ट किया कि वह ईश्वर की पूजा करने से मना नहीं कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि अगर उनके माता-पिता माथे पर ‘विभूति’ लगाते हैं, तो उन्हें इसे मानना चाहिए।

राजा द्वारा कार्यकर्ताओं से कुमकुम लगाने से बचने के लिए कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर द्रमुक नेता और हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ निधि मंत्री पीके शेखर बाबू ने कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने ऐसा कुछ नहीं कहा है और ये राजा के निजी विचार है।

मंत्री पीके शेखर बाबू हमेशा कुमकुम लगाते हैं।

ए. राजा ने पूर्व में सनातन धर्म की तुलना एचआईवी/एड्स से करके विवाद खड़ा कर दिया था।

राजा की टिप्पणी की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने पूछा कि द्रमुक धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाना कब बंद करेगी। राजा पर लगातार हिंदू धर्म को तुच्छ बताने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि द्रमुक नेता अब एक कदम आगे बढ़ गए हैं और छात्र संगठन से तिलक या कुमकुम न लगाने को कह रहे हैं।

यासिर शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड