जरुरी जानकारी | डीएलएफ ने गुरुग्राम, पंचकूला में 1,400 करोड़ रुपये की संपत्तियां बेचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट फर्म डीएलएफ लिमिटेड ने संपत्ति की मजबूत मांग के बीच हरियाणा के गुरुग्राम और पंचकुला में लगभग 1,400 करोड़ रुपये में आवासीय इकाई और वाणिज्यिक भूखंड बेचे हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर रियल एस्टेट फर्म डीएलएफ लिमिटेड ने संपत्ति की मजबूत मांग के बीच हरियाणा के गुरुग्राम और पंचकुला में लगभग 1,400 करोड़ रुपये में आवासीय इकाई और वाणिज्यिक भूखंड बेचे हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर डीएलएफ ने गुरुग्राम के सेक्टर 67 और पंचकूला में दो परियोजनाएं शुरू की हैं।

डीएलएफ होम डेवलपर्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कारोबार अधिकारी आकाश ओहरी ने यहां संवाददाताओं को बताया, “हमने गुरुग्राम की अपनी नई परियोजना 'सेंट्रल 67' में 75 दुकान-सह-कार्यालय (एससीओ) भूखंड बेचे हैं।”

उन्होंने कहा कि ये 75 इकाइयां 700 करोड़ रुपये में बिकी हैं। इस परियोजना में कुल भूखंड नौ एकड़ का है।

ओहरी ने कहा कि डीएलएफ ने एक अन्य परियोजना ‘वैली ऑर्चर्ड’ पंचकूला में शुरू की है जहां वह 470 स्वतंत्र फ्लोर विकसित कर रही है।

उन्होंने कहा, “इनमें से हमने 400 इकाइयां पेश कर दी हैं। ये सभी 700 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।" कंपनी ने ये फ्लोर 9,000 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से बेचे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी