खेल की खबरें | जोकोविच ने छठी बार जीता इटली ओपन, स्वियाटेक ने लगातार 28वीं जीत के साथ बनाया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान टीकाकरण विवाद के कारण सत्र के शरुआत में ज्यादातर समय तक मैदान से बाहर रहे जोकोविच ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान टीकाकरण विवाद के कारण सत्र के शरुआत में ज्यादातर समय तक मैदान से बाहर रहे जोकोविच ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया।

उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में कास्पर रूड को सीधे सेटों में हराकर इटली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने रूड पर 6-4, 6-3 की जीत के साथ करियर की 1000वीं जीत दर्ज की। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिमी कोनर्स(1,274 जीत),  रोजर फेडरर (1,251), इवान लेंडल (1,068) और रफेल नडाल (1,051) के बाद सिर्फ पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं।

इससे पहले इगा स्वियाटेक ने महिलाओं के फाइनल में ओन्स जेबुर को 6-2, 6-2 से हराकर लगातार 28वीं जीत के साथ इस खिताब का बचाव किया।

उन्होंने सेरेना विलियम्स की लगातार 27 जीत का रिकॉर्ड तोड़ा। सेरेना ने 2014 और 2015 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ओन्स जेबुर भी लगातार 11 जीत के साथ फाइनल में पहुंची थी लेकिन रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज खिलाड़ी स्वियाटेक के सामने उनकी एक नहीं चली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\