देश की खबरें | दीया जलाने वाला मोदी का ट्वीट 2020 में भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा री-ट्वीट हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोविड-19 महामारी के दौरान उम्मीद और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीया जलाने वाला ट्वीट 2020 में भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोविड-19 महामारी के दौरान उम्मीद और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दीया जलाने वाला ट्वीट 2020 में भारतीय राजनीति में सबसे ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया।

ट्विटर इंडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड की मस्जिदों में हमला करने वाले Brenton Tarrant ने इंडिया में बिताए थे 3 महीने, इन देशों की थी यात्रा.

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने कहा कि तीन अप्रैल को राष्ट्र के नाम संदेश में मोदी ने देशवासियों से पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर नौ मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील की थी।

पांच अप्रैल को मोदी ने महामारी के दौरान आशा और अच्छी सेहत की कामना करते हुए दीये जलाते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। इस पोस्ट को 1,18,000 से ज्यादा बार ‘री-ट्वीट’ किया गया और इसपर 5,13,000 ‘लाइक्स’ आए।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: आप का केंद्र पर आरोप, CM केजरिवाल को 2 दिन से किया हाउस अरेस्ट, पुलिस किसी से मिलने नही दे रही.

ट्विटर पर गतिविधियों का सारांश देते हुए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने कहा कि 2020 सभी के लिए अनूठा वर्ष रहा और ट्विटर पर वार्ता भी अनूठी रही।

ट्विटर इंडिया ने कहा कि दुनिया के वैश्विक महामारी के चंगुल में फंसे रहने के बीच भारतीयों ने ट्विटर का इस्तेमाल जानकारी लेने, लोगों ने जुड़ने के लिए किया। साथ ही उन्होंने इस पर अपने जुनून और रुचि के बारे में भी बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी