जरुरी जानकारी | डिक्सन इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे बनाएगी; टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कर सकती है 2,000 करोड़ रुपये का निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश करेगी और निर्यात पर विचार करने से पहले उन्हें निजी जरूरतों के लिए उपयोग करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश करेगी और निर्यात पर विचार करने से पहले उन्हें निजी जरूरतों के लिए उपयोग करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सरकार द्वारा शुरू की गई 23,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जों के विनिर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस संबंध में भेजे गए प्रश्न पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस संबंध में भेजे गए प्रश्न पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के बारे में बात करते हुए डिक्सन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अतुल लाल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जा कंपनी के लिए विकास का अगला चरण है।

लाल ने कहा, “हमने डिस्प्ले मॉड्यूल के लिए पहले ही एक परियोजना शुरू कर दी है। हम कैमरा मॉड्यूल, मैकेनिकल एनक्लोजर और लिथियम आयन बैटरी जैसी विभिन्न अन्य कलपुर्जा श्रेणियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इसलिए हम गंभीरता से मूल्यांकन कर रहे हैं और हम ईसीएमएस में गंभीरता से भाग लेंगे।”

उन्होंने कहा कि शुरू में इन घटकों का उत्पादन निजी उपयोग के लिए किया जाएगा और बाद में बाहरी बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए इनका विस्तार किया जाएगा।

लाल ने कहा, “हम निजी उपयोग से आगे जाने वाले हैं और कुछ कलपुर्जों में भारत और डिक्सन वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होने जा रहे हैं। इसलिए हम वैश्विक मूल्य शृंखला का हिस्सा बनने जा रहे हैं।”

डिक्सन मोटोरोला, शाओमी आदि सहित कई ब्रांड के लिए स्मार्टफोन बनाती है।

इसने विनिर्माण सुविधा के विस्तार के लिए वीवो के साथ एक समझौता भी किया है।

कंपनी ने एचपी के लिए लैपटॉप का विनिर्माण भी शुरू कर दिया है।

सरकार ने पिछले महीने 22,919 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ निष्क्रिय या गैर-सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स कलपुर्जों के लिए एक योजना को मंजूरी दी थी।

इस योजना से 91,600 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने और करीब 59,350 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी