देश की खबरें | हाथी के हमले में दिव्यांग कलाकार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जशपुर के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बरडांड गांव में शुक्रवार देर रात हाथी के हमले में संजय कोरवा (45) की मौत हो गई है।

जियो

जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जशपुर के कुनकुरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बरडांड गांव में शुक्रवार देर रात हाथी के हमले में संजय कोरवा (45) की मौत हो गई है।

संजय और उसकी पत्नी दोनों ही दृष्टिबाधित थे। संजय आर्केस्ट्रा में गाना गाता था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने बारामूला जिले में युद्धविराम का किया उन्लंघन, 4 सिविलियन घायल: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि सरायटोली गांव का निवासी था। वह किसी काम से बरडांड गांव गया हुआ था। रात में जब वह अपने गांव लौट रहा था तब हाथी ने उसपर हमला कर दिया और कुचलकर उसे मार डाला।

उन्होंने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी मिलने पर वन अमले को भेजा घटनास्थल पर भेजा गया। वन विभाग ने संजय के शव को उसके परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े | विनिर्माताओं का ओड़िशा सरकार से शराब पर 'COVID-19' शुल्क घटाने का किया आग्रह.

ग्रामीणों ने बताया कि संजय कोरवा देख नहीं सकता था लेकिन वह एक अच्छा गायक था। उसे क्षेत्र के कई स्कूलों में गायकी के लिए आमंत्रित किया जाता था वहीं वह आर्केस्ट्रा में भी गाना गाता था।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संजय के परिजन को मुआजवा देने की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\