जरुरी जानकारी | सेल के कोलकाता में कच्ची सामग्री प्रभाग के विघटन का काम पूरा, निर्णय समीक्षा की गुंजाइश नहीं: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के कोलकाता में कच्चा सामग्री प्रभाग (आएमडी) मुख्ययालय को भंग करने का काम पूरा हो चुका है और अब इसकी समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है।

कोलकाता, 26 अगस्त केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के कोलकाता में कच्चा सामग्री प्रभाग (आएमडी) मुख्ययालय को भंग करने का काम पूरा हो चुका है और अब इसकी समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है।

इसके साथ इस मामले में निर्णय बदलने की उम्मीद समाप्त हो गयी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र से आरएमडी समाप्त नहीं करने का आग्रह किया था।

सेल के निदेशक मंडल ने कुछ महीने पहले पुनर्गठन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी थी। उस समय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान थे। आरएमडी खदानों का नियंत्रण ओड़िशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र और झारखंड में बोकारो इस्पात संयंत्र को स्थानांतरित किये जाएंगे। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी स्थिति क्या है।

एमएसटीसी का यहां न्यू टाउन में नये मुख्यालय के उद्घाटान के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘यह पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे सेल निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। और अब कार्यबल के साथ स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अत: फैसले की समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है।’’

इस कदम से सेल को सालाना 40 करोड़ रुपये की बचत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट