देश की खबरें | हरियाणा डीजीपी के कार्यकाल संबंधी विवाद: विज ने पुलिस प्रमुख के विरूद्ध अपना रूख किया सख्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पुलिस प्रमुख मनोज यादव के विरूद्ध अपना रूख और सख्त करते हुए राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने उन पर अधिकारियों के ऊपर कोई पकड़ नहीं होने तथा किसान आंदोलन एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से सही से नहीं निपट पाने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, चार मार्च हरियाणा के पुलिस प्रमुख मनोज यादव के विरूद्ध अपना रूख और सख्त करते हुए राज्य के गृहमंत्री अनिल विज ने उन पर अधिकारियों के ऊपर कोई पकड़ नहीं होने तथा किसान आंदोलन एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से सही से नहीं निपट पाने का आरोप लगाया।

विज ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यादव पर हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के प्रभावी कामकाज के बारे में बेरुखी दिखाने, उसके लिए कोष एवं कर्मियों के अनुरोध को नजरअंदाज करने तथा मादक पदार्थ निरोधक विभाग शुरू करने की राज्य की ‘‘महत्वपूर्ण’’ परियोजना के मकसद को पूरा नहीं होने देने का भी आरोप लगाया।

यादव पर गृहमंत्री के हमले से कुछ दिन पहले ही केंद्र ने राज्य के पुलिस प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल एक साल के बढ़ा दिया था। वैसे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और विज के बीच यादव को उनके पद पर बनाये रखने को लेकर मतभेद है।

विज ने मुख्यमंत्री एवं राज्य के अवर मुख्य सचिव (गृह) राजीव अरोड़ा को भेजे पत्रों में ये आरोप लगाये हैं।

अवर मुख्य सचिव (गृह) को कड़े शब्दों में लिखे पत्र में विज ने हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के प्रभावी रूप से कामकाज करने के बारे में बेरुखी दिखाने के यादव के ‘‘गैर जिम्मेदार आचरण’’ को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगने को कहा है। मंत्री ने कहा कि यादव के स्पष्टीकरण को सात दिन के भीतर उनके समक्ष पेश किया जाए।

इस पत्र में गृहमंत्री ने यह भी कहा कि ब्यूरो 25 अगस्त, 2020 में डीजीपी के नियंत्रण में स्थापित किया गया था लेकिन उन्होंने इसके कामकाज को प्रभाव बनाने में कोई रूचि नहीं ली। उन्होंने कहा कि ब्यूरो के वर्तमान प्रमुख एडीजीपी श्रीकांत जाधव प्रभावी ढंग से कामकाज करने के लिए कर्मी, वाहन और कोष उपलब्ध कराने का अनुरोध कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विज ने पुलिस प्रमुख के रूप में यादव के कार्यकाल पर तीखी टिप्पणी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\