देश की खबरें | रूस और यूक्रेन के बीच विवाद का बातचीत से हो समाधान : रक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और यूक्रेन के मध्य उपजे विवाद का बातचीत से समाधान करने पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत इस मामले में शांति का पक्षधर है।

बलिया (उत्तर प्रदेश), 22 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और यूक्रेन के मध्य उपजे विवाद का बातचीत से समाधान करने पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत इस मामले में शांति का पक्षधर है।

सिंह ने जिले के बंशी बाजार में भाजपा की चुनावी सभा से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के मध्य उपजे विवाद का बातचीत के आधार पर समाधान निकालना चाहिए।

रूस द्वारा यूक्रेन के दो राज्यों को राष्ट्र की मान्यता दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति के मध्य शायद बातचीत होने वाली है।

सिंह ने कहा कि ऐसी सूचना प्राप्त हुई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम लोग रूस के राष्ट्रपति से बातचीत करने को तैयार हैं, अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने तरफ से कुछ पहल की है।

रक्षा मंत्री ने कहा, "भारत चाहता है कि किसी तरह से शांति स्थापित हो। हम लोग आश्वस्त हैं कि जब बातचीत होगी तो कोई न कोई रास्ता निकलेगा।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन चरण के चुनाव को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट