देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के ताजपुर में बंदरगाह निर्माण के लिये अडाणी समूह से चर्चा जारी : मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित ताजपुर बंदरगाह को लेकर जारी अलटकलों के बीच प्रदेश सरकार की वरिष्ठ मंत्री शशि पांजा ने कहा है कि परियोजना में प्रगति हो रही है और इसे लेकर अडाणी समूह से बातचीत जारी है ।
कोलकाता, 26 नवंबर पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित ताजपुर बंदरगाह को लेकर जारी अलटकलों के बीच प्रदेश सरकार की वरिष्ठ मंत्री शशि पांजा ने कहा है कि परियोजना में प्रगति हो रही है और इसे लेकर अडाणी समूह से बातचीत जारी है ।
विपक्षी भाजपा के इस दावे के बारे में एक सवाल पर कि अडाणी समूह के इससे बाहर निकलने के कारण परियोजना अधर में आ गई है, प्रदेश सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष इसके बारे में कुछ भी जाने बिना ‘झूठे दावे’ कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘परियोजना में प्रगति हुई है और संबंधित पक्ष यानी अडाणी समूह के साथ बातचीत जारी है ।’’
यह पूछे जाने पर कि क्या अडाणी समूह के साथ बातचीत में कोई रुकावट आयी है, शशि पांजा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि बंदरगाह के निर्माण के लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई है और केंद्र सरकार ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में यह कहा था कि ताजपुर बंदरगाह के निर्माण के लिए निविदा डाली जाएगी। इसके बाद इसे लेकर अटकलें तेज हो गयी थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)