जरुरी जानकारी | प्रस्तावित राष्ट्रीय ई-कॉमर्स, खुदरा व्यापार नीतियों पर चर्चा जारी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय ई-कॉमर्स और खुदरा व्यापार नीतियों पर चर्चा जारी है क्योंकि दोनों एक-दूसरे से परस्पर जुड़ी हैं।

बर्न (स्विट्जरलैंड), 11 जून वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय ई-कॉमर्स और खुदरा व्यापार नीतियों पर चर्चा जारी है क्योंकि दोनों एक-दूसरे से परस्पर जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि ई-कॉमर्स क्षेत्र एक उभरता हुआ और तेजी से बदलता हुआ विषय है ‘‘ इसलिए हमने कुछ विचार सामने रखे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसे और अधिक समसामयिक बनाने के लिए हमें नीति में संशोधन करना होगा जिस पर चर्चा जारी है।’’

मंत्री ने कहा कि खुदरा व्यापार नीति पर भी चर्चा जारी है, क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे से परस्पर जुड़ी हैं।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड से राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति तैयार करने के लिए सुझाव देने को कहा है।

खुदरा व्यापार को सुव्यवस्थित करने तथा खुदरा व्यापार क्षेत्र के सभी स्वरूपों के सामंजस्यपूर्ण तरीके से विकास के लिए खुदरा व्यापार नीति का मसौदा 2021 में तैयार किया गया था।

इसका उद्देश्य व्यापार सुगमता बढ़ाना, किफायती ऋण तक आसान एवं त्वरित पहुंच सुनिश्चित करना और खुदरा व्यापार के आधुनिकीकरण व डिजिटलीकरण को सुगम बनाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड