देश की खबरें | ठाकरे के साथ विकास के मुद्दों पर बातचीत हुई न कि राजनीति पर चर्चा: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ उनकी हाल में हुई मुलाकात में इस बात पर जोर दिया गया कि महा विकास अघाडी (एमवीए) के विकास कार्यक्रमों में कैसे तेज़ी लाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का इसके अलावा कोई और अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

मुंबई, एक जुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ उनकी हाल में हुई मुलाकात में इस बात पर जोर दिया गया कि महा विकास अघाडी (एमवीए) के विकास कार्यक्रमों में कैसे तेज़ी लाई जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का इसके अलावा कोई और अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

पवार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “ किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई। हमारा दृष्टिकोण है कि निर्णय तेजी से लेने की जरूरत है। मुख्यमंत्री के साथ मेरी मुलाकात इस बात पर विमर्श करने के लिए हुई थी कि राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों को कैसे गति दी जाए। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।’’

राकांपा नेता ने राजनीतिक गलियारों में सत्तारूढ़ गठबंधन में मतभेदों के कयासों के बीच दो दिन पहले ठाकरे से मुलाकात की थी। उनकी पार्टी शिवसेना नीत महा विकास अघाडी सरकार में प्रमुख घटक है। गठबंधन में शिवसेना, राकांपा के अलावा कांग्रेस भी शामिल है।

अस्सी वर्षीय पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने इन अटकलों पर सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया कि राकांपा पर एमवीए से हटने का दबाव है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पवार परिवार से संबंधित कई कंपनियों को नोटिस दिया है। उन्होंने कहा, “ यह सवाल यहां प्रासंगिक नहीं है।”

पवार कोल्हापुर में डीवाई पाटिल कृषि विश्वविद्यालय का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करने के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के बारे में पूछने पर पवार ने कहा कि एमवीए सहयोगी कांग्रेस द्वारा सुझाए गए उम्मीदवार को लेकर चर्चा करेंगे और फैसला करेंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जब एमवीए सरकार बनी थी तो विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस के पास गया था। कांग्रेस जो भी उम्मीदवार का नाम बताएगी, उसे सभी सहयोगी दलों को चर्चा के बाद अंतिम रूप देना चाहिए।”

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने फरवरी में विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उन्हें प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

पवार ने कहा कि केंद्र को उत्तर भारत के उन किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए जो पिछले सात महीने से नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राकांपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में लागू होने से पहले केंद्र द्वारा पिछले साल बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों में संशोधन का समर्थन करती है।

उन्होंने कहा, “इस दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की उप-समिति इस पर विचार कर रही है। मुझे नहीं पता है कि सोमवार (पांच जुलाई) से शुरू होने वाले राज्य विधानमंडल के दो दिवसीय मानसून सत्र में संशोधन पेश किए जाएंगे या नहीं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड