देश की खबरें | भेदभावपूर्ण हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी : बीसीसीआई सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ की गयी नस्ली टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि ‘भेदभावपूर्ण हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ कयोंकि खेल और समाज में नस्लवाद के लिये कोई जगह नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 जनवरी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ की गयी नस्ली टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि ‘भेदभावपूर्ण हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’ कयोंकि खेल और समाज में नस्लवाद के लिये कोई जगह नहीं है।

शाह ने उपद्रवी दर्शकों द्वारा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के लिये की गयी टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। इन दर्शकों को बाद में स्टेडियम से बाहर कर दिया गया।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे इस खेल और हमारे समाज में नस्लवाद के लिये कोई स्थान नहीं है। मैंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अधिकारियों से बात की और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बीसीसीआई और क्रिकेट आस्ट्रेलिया दोनों एक साथ हैं। ऐसी भेदभावपूर्ण हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ’’

पहली बार आस्ट्रेलियाई दौरे पर गया 26 वर्षीय सिराज नियमों का पालन करते हुए तुरंत ही कप्तान अजिंक्य रहाणे और मैदानी अंपायरों के पास गया और उन्हें घटना से अवगत कराया। इससे खेल 10 मिनट तक रुका रहा। सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया जिन्होंने छह दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया।

इससे पहले शनिवार को नशे में धुत एक व्यक्ति ने बुमराह और सिराज के लिये अपशब्दों का उपयोग किया था।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी मैच के तीसरे और चौथे दिन घटी इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। दुनिया भर के क्रिकेटरों ने भी एक स्वर में कहा कि किसी भी खेल में नस्लवाद के लिये कोई जगह नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू