जरुरी जानकारी | ‘जवाबी शुल्क से दवा कंपनियों को छूट वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं की अहम भूमिका को करती है उजागर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय फार्मास्युटिकल अलायंस (आईपीए) के महासचिव सुदर्शन जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने दवा क्षेत्र को जवाबी शुल्क से छूट दी है, जो वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल भारतीय फार्मास्युटिकल अलायंस (आईपीए) के महासचिव सुदर्शन जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने दवा क्षेत्र को जवाबी शुल्क से छूट दी है, जो वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च शुल्कों का मुकाबला करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए करीब 60 देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। उन्होंने भारत पर 27 प्रतिशत जवाबी शुल्क की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी वस्तुओं पर भारत उच्च आयात शुल्क वसूलता है।

हालांकि, दवा कंपनियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं को बढ़े हुए आयात शुल्क से छूट दी गई है।

जैन ने बयान में कहा कि यह निर्णय सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिरता तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में लागत प्रभावी व जीवन रक्षक जेनेरिक दवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत व बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार संबंध हैं। वहीं ‘मिशन 500’ पहल के तहत व्यापार को दोगुना करके 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का साझा लक्ष्य है।

जैन ने कहा कि दवा क्षेत्र इस साझेदारी का आधार बना हुआ है, क्योंकि भारत किफायती दवाओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर वैश्विक और अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय दवा उद्योग दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें दवा आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन बढ़ाना और सभी की सस्ती दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करके राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना शामिल है।

आईपीए शीर्ष 23 भारतीय दवा कंपनियों का एक नेटवर्क है, जिसमें सन फार्मा, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, ल्यूपिन, टोरेंट और ग्लेनमार्क जैसी कंपनियां शामिल हैं।

भारत के सबसे बड़े औद्योगिक निर्यात दवा क्षेत्र के 2024 में 12.72 अरब अमरीकी डॉलर रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी