देश की खबरें | आईटीबीपी महानिदेशक ने की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात, सीमा संबंधी अवसंरचना विकास पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एस एस देसवाल ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और सीमा अवसंरचना विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एस एस देसवाल ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और सीमा अवसंरचना विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ऐश्वर्या राय बच्चन को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल में कराया गया भर्ती, कोरोना पॉजिटिव आया था रिपोर्ट : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईटीबीपी के पास चीन से लगती 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा का जिम्मा है। इस रेखा का लगभग 350 किलोमीटर लंबा हिस्सा उत्तराखंड से लगता हुआ है।

यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर पांच मई से गतिरोध चला आ रहा है।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए.

हालांकि सैन्य और कूटनीतिक स्तर की सिलसिलेवार बैठकों के बाद दोनों पक्षों ने छह जुलाई को विवाद वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

आईटीबीपी ने पर्वतीय राज्य में सीमा की रक्षा और आपदा राहत अभियानों के लिए अपनी 10 बटालियन तैनात कर रखी हैं जिनमें 10 हजार से ज्यादा कर्मी हैं।

बल के मुखिया उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह मसूरी स्थित आईटीबीपी एकेडमी भी जाएंगे।

बैठक के संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान देसवाल ने मुख्यमंत्री को लंबित प्रस्तावों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों तक सड़कों के विकास में हुई प्रगति और आईटीबीपी की चौकियों तथा राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युत लाइन बिछाने के कार्य के बारे में अवगत कराया।

अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी की आवासीय परियोजनाओं के लिए नयी भूमि और बल की चौकियों वाले दूरदराज के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिवटी को मजबूत करने के मुद्दे पर भी इस बैठक में चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और महानिदेशक ने राज्य में जल क्रीड़ा सहित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों तथा कोविड-19 लॉकडाउन के चलते राज्य लौटे प्रवासियों की सेवा लेने के मुद्दे पर भी चर्चा की।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी मुखिया को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सीमा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए आईटीबीपी के साथ मिलकर काम करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\