देश की खबरें | हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया

चंडीगढ़, दो मार्च हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।

यादव के कार्यकाल को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज में मतभेद थे।

वर्ष 1988 के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी यादव को 21 फरवरी 2019 को हरियाणा का डीजीपी नियुक्त किया गया था।

उन्हें दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था।

राज्य का पुलिस महानिदेशक पद संभालने से पहले वह खुफिया विभाग (आईबी) में थे लेकिन 2019 में प्रतिनियुक्ति पर उन्हें उनके कैडर में भेजा गया था।

यादव को सेवा विस्तार दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगले आदेश तक डीजीपी को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।

खट्टर ने कहा कि आईबी चाहे तो एक साल से पहले यादव की प्रतिनियुक्ति रद्द कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)