जरुरी जानकारी | दिल्ली से सिक्किम के लिए सीधी उड़ान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और सिक्किम के बीच सीधी उड़ान सेवा शनिवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 23 जनवरी दिल्ली और सिक्किम के बीच सीधी उड़ान सेवा शनिवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली से रवाना हुआ स्पाइसजेट का विमान यहां के पाक्योंग हवाईअड्डे पर उतरा। इस उड़ान पर 57 यात्री सवार थे।

सिक्किम के टेबलटॉप (ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित) हवाईअड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं करीब डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुई हैं। निजी क्षेत्र की एयरलाइन ने खराब मौसम स्थिति तथा तकनीकी दिक्कतों की वजह से जून, 2019 में कोलकाता से पाक्योंग का परिचालन बंद कर दिया था। इस हवाईअड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं अक्टूबर, 2018 में शुरू हुई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि बॉम्बार्डियर क्यू400 विमान दोपहर को हवाईअड्डे पर उतरा। बाद में यह विमान 12 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हआ।

इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम के शर्मा, पर्यटन विभाग और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वरिष्ठ अधिकारी हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से पाक्योंग के लिए यह पहली वाणिज्यिक उड़ान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Shakti Kapoor Death Hoax: शक्ति कपूर ने मौत की अफवाहों पर जताई नाराजगी, बोले- मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ करूंगा शिकायत

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Satta Bazar Favorite Team: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट